गुना में दो युवकों ने की आत्महत्या: एक ने प्रेम प्रसंग में, दूसरे ने जमीन विवाद से तंग आकर दी जान

गुना। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई। पहली घटना कैंट थाना क्षेत्र के बिलोनिया जंगल में हुई, जहां 21 वर्षीय अरविंद पाल ने प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अरविंद मूल रूप से विजरोंनी थाना इंदार, जिला शिवपुरी का निवासी था और वर्तमान में बूढ़े बालाजी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पिकअप वाहन चलाता था।

परिजनों के अनुसार, अरविंद का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मानसिक तनाव में वह मंगलवार रात जंगल में जाकर फांसी पर झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरी घटना जामनेर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदोनी में हुई, जहां 28 वर्षीय मुकेश बंजारा ने जमीन विवाद और पड़ोसियों द्वारा लगातार की जा रही मारपीट से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी हमले कर चुके थे और जमानत पर छूटने के बाद दोबारा विवाद किया।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम संबंध में तनाव और सामाजिक विवाद से उपजे मानसिक दबाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

Next Post

इटारसी में 200 बोरी खाद से भरी ट्राली पकड़ी, ड्राइवर अरेस्ट

Wed Oct 15 , 2025
इटारसी। ओवरब्रिज के पास आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 बोरी खाद से भरी एक ट्राली और उसके चालक को पकड़ा है। तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर ने मौके पर यह कार्रवाई की और ट्राली तथा चालक को हिरासत में लेकर इटारसी थाने पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते […]

You May Like