पूर्व एडीजी ए.के. सिंह को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा में जुटे कई दिग्गज

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए.के. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन 3 मई को हुआ था।

पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित शोक सभा में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार और आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. साईं मनोहर, चंचल शेखर, योगेश चौधरी और डी. श्रीनिवास वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह, ऋषि कुमार शुक्ला और सुधीर सक्सेना भी शोक सभा में शामिल हुए।

सेवारत एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने ए.के. सिंह के उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए राज्य की पुलिस व्यवस्था में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Next Post

केरल के मुख्यमंत्री का जल्द होगा फैसला : वेणुगोपाल

Mon May 4 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 04 मई (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केरल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद संकेत दिया कि पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर देगी। श्री वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस उचित विचार-विमर्श के बाद केरल के मुख्यमंत्री पर […]

You May Like