ग्वालियर: युवती को नौकरी दिलाने के बहाने फ्लैट पर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती कर भरोसा जीता, फिर फ्लैट पर ले जाकर जबरन कपड़े उतारने और फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसे छोड़ दिया गया, लेकिन बाद में अलग-अलग युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगे.
लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की.पीड़िता ने थाना ठाठीपुर में शिकायत दर्ज कराई कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान विनय जाटव नामक युवक से नौकरी के संबंध में हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने उसे भरोसे में ले लिया. युवती के अनुसार विनय उसे अलकापुरी स्थित अपने फ्लैट पर ले गया.
वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, गलत तरीके से छुआ और जबरन कपड़े उतार दिए. पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी ने उसे वहां से जाने दिया.घटना के बाद युवती को डर था कि कहीं उसकी फोटो या वीडियो बना तो नहीं ली गई. इसी डर के कारण वह आरोपी से बातचीत करती रही. इसके बाद मामला धीरे-धीरे ब्लैकमेलिंग में बदल गया. तीनों आरोपी कथित तौर पर युवती को लगातार फोन और मैसेज कर परेशान कर रहे थे. मानसिक रूप से परेशान होकर आखिरकार युवती ने पुलिस से मदद मांगी और पूरा घटनाक्रम बताया.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना ठाठीपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई. एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया., उनके ये नाम हैं…
विनय सिंह जाटव (32 वर्ष) – समाधिया कॉलोनी, ग्वालियरआदर्श उर्फ विनीत जाटव (22 वर्ष) – श्रीनगर कॉलोनी, मुरारप्रांशु उर्फ पियूष मांझी (31 वर्ष) – लधेड़ी किलागेट, ग्वालियर
