सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा रक्तदान अभियान

जबलपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पखवाड़े भर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर अपर कलेक्टर रविशंकर राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर राय ने कहा कि अभियान के दौरान मेडिकल कॉलेज, विक्टोरिया अस्पताल और ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगाए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल में रोटरी क्लब, इंडियन कॉफी हाउस और नगर निगम के कर्मचारी स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकते हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में ज्ञान गंगा कॉलेज, तक्षशिला कॉलेज, नचिकेता कॉलेज और जीएस कॉलेज के विद्यार्थी स्वेच्छा से रक्तदान में भाग लेंगे। इसके अलावा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, महाकौशल कॉलेज और साइंस कॉलेज में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वे शिविरों में व्यवस्थाओं में सहयोग करने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विभिन्न महाविद्यालयों, एनसीसी और एनएसएस से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

प्लॉट बेचने के नाम पर 14.40 लाख हड़पे

Fri Sep 11 , 2026
जबलपुर। प्लॉट बेचने के नाम पर बिल्डर ने ड्राइवर से 14,40,000 ऐंठ लिए और एक ऐसे प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी, जो जमीन पर अस्तित्व में ही नहीं है। रजिस्ट्री होने के बाद जब नामांतरण कराने पीडि़त अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय पहुचा तो फर्जीवाड़े का राज खुला। पुलिस ने मामले में […]

You May Like

मनोरंजन