
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बापूनगर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सुरेन्द्र सिसोदिया 48 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी ने सूचना दी कि कि वह मार्केट से घर आया तो उसके घर के सामने भीड लगी थी, पूछा तो मां ने बताया कि महेन्द्र अपने मकान के छत से पीछे तरफ गिर गया है, बेहोश पडा है। उसने तुरंत जाकर देखा उसके भाई के पैर में चोट थी और कहीं चोट नहीं थी, ऐसा लग रहा था कि शरीर में अंदरूनी चोट लगी है, बेहोश था, सांसे चल रही थी। उसे 108 एम्ब्यूलेंस से विक्टोरिया अस्पताल लेकर गया जहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां भाई महेन्द्र सिसोदिया 42 वर्ष की मौत हो गयी है।
