तेजाजी नगर में तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान

इंदौर: शहर में बीती रात अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई. तेजाजी नगर में कार की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई. हादसे के बाद कार में बैठे युवक कार छोड़कर भाग गए. जबकि, एक अन्य मामले में आजाद नगर में एक युवक ने घर के बाहरी कमरे में फांसी लगा ली. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.
तेजाजी नगर क्षेत्र में डी-मार्ट के पास रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में कुशलगढ़ (महू) निवासी दीपक मनासिया की मौत हो गई. टक्कर के बाद कार सवार युवक वाहन मौके पर छोड़कर दूसरी कार से भाग निकले. पीछे से अलग-अलग बाइकों पर आ रहे दीपक के दोस्तों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि दीपक काम के सिलसिले में चापड़ा गया था. उसके साथ कुछ दोस्त भी अलग-अलग बाइकों से गए थे. दीपक खेती-किसानी करता था. परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार जब्त कर ली है और फरार युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया की जांच के लिए पूर्व जजों का स्वतंत्र आयोग गठित

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास की संवैधानिक और वैधानिक वैधता, कार्यप्रणाली तथा योग्य मतदाताओं पर इसके प्रभाव की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के पूर्व जजों का एक स्वतंत्र पांच-स्तरीय आयोग गठित किया गया है। ‘लॉयर्स […]

You May Like