
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की रेजिनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए श्री शाखारव सरकार और श्रीमती हासिरानी रथ के नाम पर सहमति प्रदान की है। पार्टी ने श्री सरकार को रेजिनगर से और श्रीमती रथ को नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया है।उल्लेखनीय है कि इन दोनों सीटों पर छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।
