चाकू मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र की एक वाइन शॉप पर सिगरेट का धुंआ छोड़ने की बात हुए विवाद में बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मार दिए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला.तिलक नगर पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले तिलकनगर थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान से दो दोस्त विकास खेड़े और राजा शराब लेकर घर जा रहे थे. इस दौरान शराब के नशे में धुत दो बदमाशों ने उनको जबरन रोका और फिर उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने लगे.

जब उन्होंने दोनों बदमाशों को ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर फरार हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरम दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की और गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम राहुल जाधव और अरबाज पठान बताए. दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के रमाबाई नगर में रहते है. दोनों आरोपियों से घटना में उपयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला. इस दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते लोगों से माफी मांगते हुए नजर आए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है.

Next Post

पुलिस के शहीद कर्मवीर स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी मरणोपरांत कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित

Tue Jan 14 , 2025
पुलिस कमिश्नर ने शहीद की धर्मपत्नी को पदक प्रदान कर किया सम्मानित इंदौर: कोरोना महामारी के दौरान शहीद हुए देवेन्द्र चंद्रवंशी को मरणोपरांत कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया. जिसके तहते पुलिस कमिश्नर ने शहीद की धर्मपत्नी को पदक प्रदान कर सम्मानित किया.सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह […]

You May Like