आंध्र प्रदेश, मेघालय में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय बढ़ाया

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और मेघालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत सूची के मसौदे पर बुधवार को नोटिसों तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तारीख 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

संशोधित कार्यक्रमों के अनुसार अब एसआईआर के आधार पर पूर्णरूप से तैयार नयी सूची का प्रकाशन आंध्र प्रदेश में 16 अक्टूबर को और मेघालय में 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आयोग की पूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ एसएस संधू और डॉ विवेक जोशी शामिल थे।

इन राज्यों की मसौदा सूची जारी की जा चुकी है और उस पर नोटिस तथा दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से चल रहा है।

 

Next Post

बेला क्लस्टर में 729 में 728 वोट काटना ही वोट चोरी है: राहुल

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बेला क्लस्टर की झुग्गियों में रहने वाले लोगों के 729 मतदाताओं में से 728 के नाम मतदाता सूची से हटाना वोट चोरी का बड़ा प्रमाण है इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्री […]

You May Like