शिक्षक आत्महत्या मामला: छह मई को तेलंगा समाज के प्रदर्शन का ऐलान

बीजापुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिम तेलंगा समाज ने छह मई को जिला मुख्यालय में रैली और प्रदर्शन का ऐलान किया है।

इस आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज के साथ-साथ महार, महारा और कलार समाज का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे मामला और व्यापक होता जा रहा है।

तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी ने बताया कि 22 अप्रैल को चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।

घटना के डेढ़ सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

श्री पुजारी ने बताया कि छह मई को प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान समाज के लोग रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

 

Next Post

 ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के तहत खोजे गए 155 गुम मोबाइल

Tue May 5 , 2026
सतना : ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के अंतर्गत सतना पुलिस द्वारा गुम हुए 155 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए. लौटाए गए मोबाइल की कीमत 29.31 हजार रु बताई गई.पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पे्रम […]

You May Like