
इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में हॉटस्पॉट चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 2 किलो 916 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है.
शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीम हॉटस्पॉट और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान आरटीओ मेन रोड स्थित सरदार कॉलोनी के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ. जांच में इसकी मात्रा 2 किलो 916 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई. पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील सोलंकी (30) निवासी शिवदर्शन नगर, मूसाखेड़ी के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था.
