PM किसान निधि की तर्ज पर ट्रंप का ऐलान: अमीर छोड़कर हर अमेरिकी को मिलेगा $2000 टैरिफ डिविडेंड; टैरिफ नीति सख्त करने की घोषणा

नई दिल्ली, 10 नवम्बर (वार्ता): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ नीति को और सख्त बनाते हुए घोषणा की है कि अमीर लोगों को छोड़कर हर अमेरिकी को जल्द ही प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ में से $2000 दिए जाएंगे। उनकी इस घोषणा को भारत की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर देखा जा रहा है। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ अकाउंट पर लिखा कि, “जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं वे मूर्ख हैं!”

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन ने अमेरिका को दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ट्रिलियंस डॉलर टैरिफ से कमा रहा है, जिसका इस्तेमाल $37 ट्रिलियन डॉलर के देश के कर्ज को चुकाने में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कोई महंगाई नहीं है और शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जनता को कम-से-कम $2000 का टैरिफ डिविडेंड दिया जाएगा और यह राशि सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही दी जाएगी। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि लोगों को यह राशि कब और किन शर्तों पर दी जाएगी। यह योजना भारत सरकार की पीएम किसान निधि (जिसमें किसानों को सालाना ₹6000 मिलते हैं) के समान है, जिसे 2019 में शुरू किया गया था।

Next Post

युवाओं में एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देगी सरदार पटेल जयंती पदयात्रा: आलोक

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में उत्साह और एकता का माहौल है। इस अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में तीन स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। सांसद आलोक शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया […]

You May Like