
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के सीआईटी विभाग में मंगलवार को छत पर लगे मॉड्यूलर अग्निशमन प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी–विनिर्माण, वाणिज्य एवं अनुरक्षण) तथा शिव रतन सिंह मीणा, वरिष्ठ कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बीएचईएल भोपाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें अशिष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (फैक्ट्री इंजीनियरिंग एवं मॉडर्नाइजेशन); संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स); दीपक अस्थाना, सहायक कमांडेंट (सीआईएसएफ); सपन सुहाने, अतिरिक्त महाप्रबंधक (एचएसई); प्रीति गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक (सीआईएम/सीआईटी एवं डीवीएस); दुश्यंत सुभेदार, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (सीआईएम); अनिल कुमार सिंह, प्रबंधक (सीआईएम/सीआईटी); दिनेश बलायन और रजनीश कुमार मिश्रा, उपअभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
नई स्थापित अग्निशमन प्रणाली पूर्णत: स्वचालित है। तापमान 68 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर सेंसर सक्रिय होकर गैस स्प्रिंकलर चलाते हैं और अग्निशामक गैस छोड़कर आग पर काबू पाते हैं। यह सिस्टम विशेष रूप से ज्वलनशील रसायनों से होने वाली आग की रोकथाम हेतु सीआईटी विभाग के सभी मटेरियल स्टोर्स में लगाया गया है।
इस उन्नत व्यवस्था से रासायनिक तरल पदार्थों और विद्युत दोषों से उत्पन्न आग पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, जिससे संयंत्र में कार्यस्थल सुरक्षा और भी मजबूत होगी।
