
आष्टा। पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को 3 दिनों में गिरफतार कर लिया है.जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी घटना दिनांक से फरार था. पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर की सहायता से आरोपी देवराज खजुरिया आत्मज करण सिंह निवासी ग्राम बैगर को गिर तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई. इस कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश दुबे, सहायक उप निरीक्षक रमेशचंद मांझी, मुकेश शर्मा, मेहरबान आदि की भूमिका रही.
