वार्ड एक और दो: नाले की सफाई होने से लोगों को मिली रहात

इंदौर. सीवरेज, दूषित पानी और किल्लत बढ़ते बिजली बिल, जर्जर सड़के, गंदे नाले, बंद पड़ी सरकारी योजनाएं जैसी जन समस्याओं का शहर में अंबार लगा हुआ है. इसको लेकर पिछले कई वर्षो से नवभारत ने प्राथमिकता से ख़बर प्रकाशित कर शासन-प्रशासन को अवगत कराया है जिसका असर भी देखा गया है.

समस्याओं का ऐसा ही एक मामला वार्ड क्रमांक 2 में देखने को मिला था. जहां लोगों ने आप बीती सुनाई थी. मामला कुछ यूं था कि वार्ड क्रमांक एक और दो के बीच नाले का पानी आए दिन वार्ड क्रमांक दो की गली नंबर तीन में रहवासियों के घरों में घुस जाता है. यहां तक की सीवरेज लाइन के माध्यम से घर में नाले का पानी रिवर्स होता है. क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार हेल्पलाइन में शिकायत करने बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था. यह समस्यां पिछले कई वर्षों से बनी हुई थी. अधिकतर बरसात में यहां समस्या होती है. यह ख़बर एक अगस्त का नवभारत ने प्रकाशित कर जिम्मेदारों को मामले से अवगत कराया गया था. इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद फातिमा खान ने अपने वादे के मुताबिक इंजीनियर से बात की और दूसरे दिन ही नाले की सफाई और गहरीकरण का कार्य करवाया गया जिससे लोगों को राहत मिली.

 

इनका कहना है…

दूसरे दिन पार्षद अपनी टीम के साथ यहां आई और नाले की सफाई करवाई. यह भी बताया कि नाले का पानी घरो में न घुसे इसके लिए वहां इंजीनियर से बात कर निराकरण करवाएंगी.

– मोहम्मद हनीफ

आपने हमारी समस्या को सुना और ऊपर अधिकारियों तक हमारी बात पहुंचवाई. इसके लिए हम सभी आभारी है वरना लोग हेल्प लाईन पर शिकायत करते रहते हैं फिर भी कोई हल नहीं निकल पाता.

– अकरम खान

हम सभी अपने शहर को समस्यां मुक्त बना सकते हैं. बशर्ते अगर सभी अधिकारी कर्मचारी अपना कार्य इमानदारी से करें तो. नाले की सफाई होने से लोगों की बड़ी समस्या का हल हुआ है.

– परवीन शेख

समस्या निराकरण हमारी प्राथमिकता

हमने नाले की सफाई तुरंत कार्रवाई है. नाले में कचरा न फेंकने के लिए दोनों वार्डों में एनजीओ के माध्यम से जागरूक अभियान भी चलाया जाएगा. इससे नाला ब्लॉकिंग की समस्या खत्म होगी. समस्या का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता है.

– फातिमा खान पार्षद

Next Post

सहस्त्रधारा में दो युवक डूबे एक का शव मिला, दूसरे की तलाश 

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर. महेश्वर के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा जलप्रपात पर रविवार शाम घूमने गए इंदौर के 11 युवकों में से दो गहरे पानी में डूब गए. हादसे में एमआर-10 निवासी 19 वर्षीय कुणाल कैथवास का शव बरामद हो गया, जबकि हीरानगर निवासी साहिल खान का कोई सुराग नहीं लग पाया. अंधेरा होने के […]

You May Like