दिल्ली विस्फोट मामले में तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला विस्फोट मामले में जाँच एजेंसियों ने चांदनी चौक स्थित फैज़ इलाही मस्जिद से तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को हिरासत में लिया है।

कथित तौर पर यह मस्जिद वही है जहाँ कथित आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी ठहरा था।

सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध डॉ. उमर की मौजूदगी के कारण जमात के सदस्यों से पूछताछ की गई , हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मस्जिद प्रबंधन समिति से आगंतुकों के लिए रखे गए रिकॉर्ड का विवरण देने को कहा गया।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है , हालांकि मुख्य जाँच राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। विशेष प्रकोष्ठ ने यह प्राथमिकी साजिश के पहलू की जाँच शुरू करने के लिए दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के धौज और नूंह इलाकों और राष्ट्रीय राजधानी से सटे अन्य इलाकों में रात भर छापेमारी की, जिसमें एनआईए के अधिकारी भी शामिल थे। इस कार्रवाई के दौरान फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के तीन डॉक्टरों को कथित तौर पर हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि हिरासत में लिए गए डॉक्टरों में से दो के नाम मोहम्मद और मुस्तकीम हैं, जिन्हें नूंह इलाके से हिरासत में लिया गया था। सूत्र ने कहा, “ये दोनों डॉक्टर डॉ. मुज़म्मिल के संपर्क में थे।”

मोहम्मद और मुस्तकीम से पूछताछ जारी है। अधिकारी इस बात की जाँच कर रहे हैं कि विस्फोटकों की खरीद में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं।

 

Next Post

अमृत फार्मेसी एक मज़बूत राष्ट्रीय नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका : नड्डा

Sat Nov 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि अमृत फार्मेसी एक मज़बूत राष्ट्रीय नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है जिसमें वर्तमान में 255 से ज़्यादा फ़ार्मेसीज़ चल रही हैं। श्री नड्डा ने आज यहाँ अमृत (उपचार के […]

You May Like