सागर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण, सादगी और संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान

सागर। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके जीवन को संघर्ष, सादगी और दूरदृष्टि का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रेरणा लेने के होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धन नहीं, बल्कि गुण और नैतिकता की पूजा होती है।

केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने कर्पूरी ठाकुर के सादगीपूर्ण जीवन और गरीबों-पिछड़ों के लिए उनके योगदान को याद किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित समाज सुधारक बताया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने उन्हें गांधी, लोहिया और जयप्रकाश के विचारों का संगम बताया।

अटल पार्क में स्थापित यह प्रतिमा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

Next Post

जरूआखेड़ा हादसे की फॉरेंसिक जांच की मांग, विधायक ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

Sat Apr 11 , 2026
सागर। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने जरूआखेड़ा-बांदरी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में झंडापुर (जरूआखेड़ा) ग्राम निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मी की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विधायक लारिया ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि एक दिन पूर्व ही लक्ष्मी, […]

You May Like