गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 41 पार

चार-पांच दिन रहेगा गर्मी का प्रभाव

इंदौर: गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 41 डिग्री पार पहुंच गया है. शहर में लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया. मंगलवार को तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था. इससे पहले सोमवार को तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया था. खास बात यह कि 11 सालों बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब अप्रैल की शुरुआत में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है.

गर्मी अभी से तीखे तेवर दिखा रही है. लोगों को तपिश का अहसास होने लगा है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी गर्मी असर देखने को मिला. दोपहर होते ही शहर तपने लगा. दोपहर 12 बजे से ही तेज धूप और लू का असर महसूस होने लगा था, लोगों को पंखे में भी गर्मी का अहसास हो रहा था. सड़कों पर भी इसका असर दिखा. अधिकांश जगहों पर सड़कें सुनसान दिखी. 11 सालों बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में इतनी गर्म शुरुआत हुई है।

अब अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है और अगले दो-तीन दिन हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार-पांच दिन भी गर्मी के तेवर तीखे ही रहेंगे. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 11 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, उससे पहले तेज गर्मी का असर बना रहेगा. इंदौर में अगले चार-पांच दिन गर्मी का प्रभाव रहेगा.

Next Post

अपराध पर लगाम कसने पुलिस का एरिया डोमिनेशन मार्च

Wed Apr 9 , 2025
गली-गली में बाइक से पहुंची पुलिस, ड्रोन से की निगरानी इंदौर: शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन मार्च आयोजित किए जा […]

You May Like