शासकीय मेडिकल कॉलेज में माइंड मैनेजमेंट पर विशेष सत्र

सतना:शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सतना में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के ओरियंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत माइंड मैनेजमेंट विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन जबलपुर से आए वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक एवं आदि शंकर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर* के प्रबंध निदेशक ऋतु राज असाटी ने किया।
श्री असाटी ने विद्यार्थियों को मानव मन की प्रवृत्तियों, जीवन में तनाव के कारणों और उससे निपटने के उपायों पर विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इसे समय रहते संभालना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि 98% बीमारियाँ साइकोसोमैटिक होती हैं, यानी तनावग्रस्त मन अंततः शरीर को भी बीमार कर देता है। सत्र के दौरान श्री असाटी ने विद्यार्थियों को *गहन ध्यान की प्रक्रिया कराई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने अद्भुत अनुभव साझा किए और ध्यान को जीवन का महत्वपूर्ण अभ्यास बताया।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. एस.पी. गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को मानसिक संतुलन सिखाना उतना ही आवश्यक है जितना उन्हें चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा देना।इस सत्र का आयोजन एवं समन्वयन प्रो. डॉ. अम्बरीष मिश्रा ने किया। प्रोग्राम के दौरान डॉ रमेश शर्मा, डॉ विद्या गर्ग, डॉ रश्मि जैन, डॉ विकाश शर्मा, डॉ प्रियंका आदि भी उपस्थित थे।

Next Post

महापौर ने पकड़ी इंजीनियर और ठेकेदारों की दुखती रग

Fri Sep 26 , 2025
सतना:अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार महापौर योगेश ताम्रकार ने अपनी सख्त कार्यप्रणाली का संकेत देते हुए नगर निगम के सभी इजिनियरो की बैठक ले बीस प्रतिशत कम पर हुए सभी विकास कार्यो की सूची तलब कर ली उल्लेखनीय है कि नगर निगम में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण संविदाकार बड़े […]

You May Like