शुरुआती कारोबार में लुढ़का सेंसेक्स

मुंबई, 09 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी गयी।

बीएसई का सेंसेक्स 243.57 अंक टूटकर 77,319.33 अंक पर खुला। कुछ देर बाद ही यह करीब 613 अंक लुढ़ककर 76,960 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 589.80 अंक (0.76 प्रतिशत) नीचे 76,973.10 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 88.30 अंक की गिरावट में 23,909.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 133.45 अंक यानी 0.56 प्रतिशत के नुकसान में 23,863.90 अंक पर रहा।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर चल रहे थे।

बैंकिंग, आईटी, फाइनेंस, तेल एवं गैस और रियलटी सेक्टरों में जहां बिकवाली हावी है, वहीं धातु, मीडिया, ऑटो, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक ऊपर हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो से शेयरों में गिरावट रही। टाटा, स्टील, एनटीपीसी और बीईएल के शेयर बढ़त में चल रहे हैं।

 

 

Next Post

नशीला लड्डू खिलाकर किया बेहोश, नकदी लूटी 

Thu Apr 9 , 2026
सतना : पिछले काफी समय से लगभग समाप्त हो चुकी जहरखुरानी की घटना एक बार फिर सामने आ गई. लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर आटो चालक को खिला दिया और उसके बेहोश होते ही आटो सहित चालक की जेब में रखी नकदी और मोबाइल को लूट लिया गया. पुलिस द्वारा […]

You May Like