पहले टी20 में शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने का संदेश दिया है।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले को 101 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि खिलाड़ी निडर होकर अपने खेल का लुत्फ उठाएं।

मुकाबला जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैंने टॉस के समय कहा था कि मैच जीतने का चांस फिफ्टी-फिफ्टी था, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश थे। 48 पर 3 विकेट, और फिर वहां से 175 रन तक पहुंचना, जिस तरह से हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की, और आखिर में जितेश ने आकर अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था।”

उन्होंने कहा, “जब आपके पास 7-8 बल्लेबाज हों, तो कभी 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन बाकी 4 बल्लेबाज पारी को संभाल लेते हैं। इस मैच में उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। शायद अगले मैच में कोई और इसे संभालेगा। टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है और हम चाहते हैं कि हर कोई निडर होकर खेलते हुए बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए।”

कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ में कहा, “टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। मेरा मानना है कि अर्शदीप और बुमराह नई गेंद के साथ शुरुआत करने के लिए परफेक्ट गेंदबाज थे। जब साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, तो जिस तरह अर्शदीप और बुमराह ने नई गेंद से गेंदबाजी की, वे बेहतर विकल्प थे। हार्दिक चोट से वापस आए थे, ऐसे में उनका भी ध्यान रखना जरूरी था।”

 

Next Post

कुछ कर्मचारी-अधिकारी ही देते हैं अतिक्रमण को बढ़ावा

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर: जहां एक ओर नगर निगम विकास के कार्य करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी और कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर या रिश्वत लेकर अतिक्रमण को बढ़ावा देते हैं, जिससे विकास कार्यों में बाधा आती है और जनता को परेशानी होती है. यह एक आम समस्या है, जिस पर […]

You May Like