
दमोह। शहर के अस्पताल चौराहा और कोतवाली के बीच कुछ दिन पहले पानी की पाइपलाइन डालने के लिए मशीनों से सड़क खोदी गई थी। इसके बाद वहां लंबे समय से दरार और गड्ढे बने हुए थे, जिसके चलते अंबेडकर चौराहा से सचदेवा मेडिकल तक रोजाना दुर्घटनाएं हो रही थीं।
दोपहिया और चारपहिया वाहन इन गड्ढों में आकर अनियंत्रित हो जाते थे और सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे थे। इस समस्या को नवभारत ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि गड्ढों को तुरंत भरा जाए ताकि हादसे रोके जा सकें।कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार शाम ठेकेदार से गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू कराया।गड्ढे भर जाने के बाद आसपास के दुकानदार, व्यवसायी और रहगीर खुश नजर आ रहे हैं और नगर पालिका के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
