13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक धराया

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने सघन चेकिंग के दौरान 13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट बाइक भी जब्त की गई. जब्त मादक पदार्थ और बाइक की कीमत करीब 2.38 लाख रुपए बताई गई है.कार्रवाई शांतिपथ रोड स्थित श्री अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के सामने की गई. पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक पर संदिग्ध हालत में बैठे जुबेर शेख निवासी जूनी इंदौर को पकड़ा गया. तलाशी में उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स मिला. आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और ऑटो डीलिंग का काम करता है. उसके खिलाफ अपराध शाखा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.

1 जनवरी से अब तक एनडीपीएस के 68 मामलों में 143 आरोपियों को पकड़ा

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 68 मामलों में 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन मामलों में 3.01145 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.80 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं. मामले में डीसीपी क्राइम, राजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अन्नपूर्णा मंदिर की जमीन से निगम ने हटाया अतिक्रमण

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर: बुधवार को नगर निगम द्वारा अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान निगम रिमूवल दस्ते ने तीन पक्के और बड़े मकानों पर बुलडोजर चलाया.नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने आज अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन से  अतिक्रमण हटाने केजे कार्रवाई की. मंदिर […]

You May Like