सतना :शादी-ब्याह की सीजन शुरु होते ही चोर-उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं. फिर चाहे वैवाहिक पण्डाल हो, घर हो अथवा बस-ट्रेन लगभग हर स्थान पर पहुंचकर वे घटनाओं को अंजाम देना शुरु कर देते हैं. इसी कड़ी में ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला का पर्स छीन लिए जाने की घटना सामने आ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद क्षेत्र के निवासी मुकेश गुप्ता की पत्नी श्रीमती रुचि गुप्ता फतुहा बिहार में परिवार के वैवाहिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए गई थीं.
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उन्होंने फजुहा रेलवे स्टेशन से 13201 जनता एक्सप्रेस पकड़ी. उक्त ट्रेन की एस-2 बोगी में उनका आरक्षण. लिहाजा ट्रेन में सवार होने के बाद वे अपने बच्चों के साथ सीट पर बैइ गईं. बतागया गया कि ट्रेन जैसे ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी एक युवक उनकी सीट के आस पास मंडराने लगा. सुबह के लगभग 5 बजे जैसे ही ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी. वैसे ही उस युवक ने अचानक ही रुचि का पर्स झपट लिया.
इससे पहले ही रुचि कुछ समझ पातीं युवक उनका पर्स लेकर ट्रेने से उतरकर ओझल हो गया. चूंकि रुचि के साथ बच्चे भी थे लिहाजा वे उसका पीछा नहीं कर सकीं. इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई. लिहाजा ट्रेन जब सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वे सीधे जीआरपी उप थाने पहुंच गईं और घटना की शिकायत दर्ज कराई. पर्स में थे कीमती आभूषणरुचि ने जीआरपी को बताया कि उनके पर्स में सोने के 2 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कान के झुमके, 1 मोबाइल फोन और लगभग 3 हजार रु की नकदी सहित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे. जिसकी कीमत लाखों रु आंकी गई. रुचि की शिकायत पर जीआरपी द्वारा जीरो में प्रकरण दर्ज कर लिया गया और आगे की विवेचना-कार्रवाई के लिए केस डायरी को मिर्जापुर जीआरपी को भेज दिया गया
