कुंडम में बुजुर्ग की हत्या 

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत राजाईमलई ग्राम में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। टीआई सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि पंचम लाल 56 वर्षीय निवासी राजा इमलई की पड़ोस में ही रहने वाले 40 वर्षीय राम कुशवाहा ने लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राम कुशवाहा ने एक जमीन पर कब्जा कर लिया था जिसे मृतक अपनी बताता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।

Next Post

अमृत उद्यान 16 अगस्त से खुल जायेगा जनता के लिए

Sat Aug 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के अंतर्गत इस महीने की 16 तारीख से जनता के लिए खुल जायेगा राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अनुसार अमृत उद्यान एक महीने यानी 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान हर रोज पूर्वाह्न 10 बजे से […]

You May Like

मनोरंजन