नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैसाखी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए सबके सुख और समृद्धि की कामना की है। श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा “बैसाखी, बोहाग बिहू, पुथंडू, पोइला बैसाख, बिजू और महा बिशुबा पाना संक्रांति के शुभ अवसरों पर हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष के आगमन का प्रतीक ये त्यौहार नयी आशा, सकारात्मकता और नयी शुरुआत की भावना लेकर आते हैं। ईश्वर करे ये त्यौहार हर घर को खुशियों से भर दें, समृद्धि लाएं और सभी के बीच एकता और सद्भाव के बंधन को मजबूत करें।” श्री गांधी ने कहा “बैसाखी के पर्व पर आप सभी को लख-लख बधाइयां। यह त्यौहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए।”
Next Post
बागरोदा में शासकीय दुकानों के लिए लगी ऊंची बोलियां, एक दुकान 11 लाख के पार
Tue Apr 14 , 2026
भोपाल:जनपद फंदा की ग्राम पंचायत बागरोदा पंचायत में पंचायत 106 शासकीय दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. जिसकी नीलामी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा शिवानी मिश्रा की मौजदूगी में हुई. ग्राम पंचायत बागरोदा में शासकीय 106 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को […]

You May Like
-
1 year ago
यशोदा हॉस्पिटल पर हंगामा
