बीना: शहर में बिजली कटौती, बढ़ते बिल और स्मार्ट मीटर की अस्पष्ट व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं. इसी बीच आरटीआई में भी स्पष्ट जानकारी न मिलने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है. पूर्व जिला योजना अधिकारी महेंद्र नवैया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विभाग ने मांगी गई जानकारी पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया.
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस उपभोक्ता का है जो गलत बिलिंग और फिक्स्ड चार्ज से जूझ रहा है. स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी जनता की समस्याओं को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा
