भोपाल से आई सड़क सुरक्षा ऑडिट टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों व रेड स्पॉट का किया निरीक्षण

छिन्दवाड़ा। सड़क सुरक्षा समिति छिंदवाड़ा द्वारा निर्धारित एजेंडा के आधार पर आज सड़क सुरक्षा ऑडिट किया गया। एमपीआरडीसी भोपाल एवं डी.डी.एच.आई. के संयुक्त प्रयासों से संचालित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत भोपाल से विशेषज्ञों की एक टीम छिंदवाड़ा पहुंची।विशेषज्ञ टीम ने नगर निगम क्षेत्र के शास्त्री चौराहा एवं खजरी चौराहा का तकनीकी आधार पर विकास किए जाने के उद्देश्य से स्थल निरीक्षण किया। इसके साथ ही परासिया मार्ग स्थित छिंदवाड़ा नगरीय क्षेत्र में यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात संचालन के लिए मेडियन गैप बंद किए जाने संबंधी उचित सुझाव तैयार करने के लिये भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस यातायात शाखा द्वारा चिन्हित रेड स्पॉट्स का भी निरीक्षण किया गया। इन रेड स्पॉट्स में वे स्थान शामिल हैं, जहां सड़क दुर्घटनाओं में दो या दो से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। निरीक्षण के दौरान सड़क विकास निगम एवं नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Next Post

संस्कार शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किया मतदान,11 जुलाई को परिणामों की होगी घोषणा

Wed Jul 8 , 2026
पानसेमल। विद्यार्थियों में लोकतंत्र के मूल्यों, मतदान के महत्व एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संस्कार शिक्षा निकेतन,पानसेमल में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र जागरूकता एवं मतदान गतिविधि का सफल आयोजन हुआ।इस शैक्षिक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र का […]

You May Like