अमित शाह ने ग्रोथ समिट के लिये मुख्यमंत्री की मेहनत को सराहा

ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने आज अपनी योग्यता अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के सफल आयोजन से दर्शा दी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस ग्रोथ से प्रभावित दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री डा यादव की आधा दर्जन से भी अधिक बार तारीफ की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो 20 वर्षों से किया उसने कहीं ज्यादा भव्य और सफल आयोजन मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने मात्र 2 वर्षो में ही कर दिखाया।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के संतुलित विकास पर ध्यान दिया है, जितना रूचि वह मालवा , विंध्य में विकास और रोजगार परक कार्यो में ले रहे है, वह उससे ज्यादा रूचि ग्वालियर-चंबल अंचल में भी ले रहे है। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री डा यादव को बार बार अभ्युदय ग्रोथ समिट की व्यापकता और उसकी सफलता पर बधाई दी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में आई भीड को देखकर भी प्रभावित दिखे। लगभग 60 हजार के आसपास अंदर और बाहर लोग जमा थे। बल्कि कार्यक्रम के दौरान भी लोगों की टोलियां जिसमें भारी संख्या में महिलायें भी थी, उनका आना जाना जारी रहा। मुख्यमंत्री डा यादव ने भी अपने उदबोधन में केन्द्रीय गृहमंत्री शाह की जमकर तारीफ की। अभ्युदय मप्र ग्रोथ समिट के सफल आयोजन और बिग बोस द्वारा की गई तारीफ से मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री डा यादव भी प्रन्नचित्त दिखाई दिये। वह अमित शाह द्वारा की गई तारीफ पर लगातार हाथ जोडे रहे।

*प्रदेश के विकास की समग्र तस्वीर ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास : सीएम मोहन यादव:*

इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के विकास की समग्र तस्वीर ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ के जरिए प्रस्तुत हुई है। उद्योग के साथ पर्यटन, नगरीय विकास और एमएसएमई के क्षेत्र में विकास प्राथमिकता रहेगी। ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ मध्यप्रदेश के विकास मॉडल को एक नए और व्यापक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास है। यह आयोजन केवल निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस समग्र सोच को सामने लाता है, जिसमें उद्योग, नगरीय विकास, पर्यटन, एमएसएमई, स्टार्ट-अप और रोजगार एक साथ आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। यह समिट राज्य की विकास यात्रा में एक साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक समन्वित विकास मंच के रूप में आयोजित किया गया है। शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इन योजनाओं का सीधा प्रभाव आम नागरिक के जीवन पर पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी पहलों के जरिए बेहतर सड़कों, सार्वजनिक सेवाओं, डिजिटल सुविधाओं और शहरी प्रबंधन को मजबूती मिल रही है, जिससे शहरी जीवन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। नगरीय क्षेत्रों में जलप्रदाय, सीवरेज और हरित क्षेत्र विकास से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं को चलाया गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचा विकसित करना नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए शहरी विस्तार को सुव्यवस्थित करना है। स्वच्छ जल आपूर्ति, बेहतर सीवरेज व्यवस्था और हरित क्षेत्रों का विकास शहरों को निवेश और रोजगार के लिए अधिक अनुकूल बना रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में हुई यह समिट राज्य की उसी संतुलित और यथार्थवादी विकास सोच का सजीव उदाहरण बनकर सामने आई है।

*2 लाख करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण*

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से 2 लाख करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। इसमें 1655 औद्योगिक इकाइयां है।

Next Post

हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मोह. शहजाद 44 वर्ष निवासी मक्का नगर गली नम्बर 2 ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह जेसीबी चलवाने का काम करता है। आनंद नगर पानी टंकी निवासी […]

You May Like