
पिपलियामण्डी। गांव बाबूखेड़ा निवासी अग्निवीर जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव बाबूखेड़ा पहुंचा। सेना के वाहन से शव को महू से यहां लाया गया। मंदसौर शहर सहित विभिन्न गांव से अग्निवीर जवान कृष्णपालसिंह की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची। जगह जगह सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी व पुष्प अर्पित किए। अंतिम बिदाई में देश भक्ति के नारों के साथ हुजूम उमडा। उनके गांव में सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान के साथ विधि पूर्वक अंतिम संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में झारखंड के कोडरमा में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया था। कृष्णपाल अपने बड़े भाई की शादी समारोह में सम्मिलित होकर पुनः ड्यूटी ज्वाइन करने रांची स्थित दिया टोली कैंट जा रहे थे। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की हे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अंतिम बिदाई में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, भाजयुमो प्रदेश सदस्य संदीपसिंह राठौड़, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारतसिंह देवरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश निडर, जनपद सदस्य श्यामलाल मालवीय, पिपलिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या, दिनेश गुप्ता, किशोर टेलर, सुरेंद्रसिंह शजतावत, शैतानसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
