बाढ़ से नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त,गढड़े, जान जोखिम में डालकर कर आवागमन

छिंदवाड़ा. ग्राम चुरीसाजवा से आंचलकुंड जाने वाले रास्ते में स्थित नदी में बना पुल नदी में बाढ़ आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल पर बड़े -बड़े गढड़े हो गए है. इसके बाद भी लोग अपनी जान दाव पर लगाकर आवागमन कर रहे है अगर समय रहते पुला का सुधारकार्य नही किया गया तो कई लोग दुघर्टना का शिकार हो सकते है. पूर्व में भी उक्त पुल के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन संबंधित विभाग बड़ी दुघर्टना होने की रास्ता देख रहा है. बता दे कि बारिश में पुल के नीचे नदी में अत्यधिक पानी है जिसके बाद भी दुपहिया और चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से आवागमन करने को मजबूर रहै. बताया जा रहा है कि पुल पर बड़े -बड़े गढड़े हो गए है जिसके कारण उन गढड़ों में वाहन का पहिया फस जाता है जिससे आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बड़ा हादसा होने का डर है ग्रामीणों का कहना है इस पुल के बीच में जो गड्ढे बने हैं उनकी मरम्मत करा दे जिससे हमें आने-जाने में परेशानी नहीं होगी नहीं तो धोखे से हादसा हो सकता है. अभी हमें निकालने में बहुत परेशानी होती है और अभी इस गड्ढे पर कई वाहन चालक और हम भी गिर चुके हैं और कई घायल भी हुए हैं जिन्हें छिंदवाड़ा रेफर भी किया गया है किसी का पैर फैक्चर या किसी का हाथ फैक्चर या गाड़ी में टूट फूट ऐसी कई समस्याएं इस गड्ढे पर हो रही है. पानी अगर साफ रहे तो वाहन चालक साफ जगह से गाड़ी निकाल सकते है गंदा पानी होने से वह गिर सकते है. पुल में हादसा दुर्घटना ना हो इसी को लेकर बटकाखापा थाना प्रभारी और नयाब तहसीलदार ने नजर बनाए हुई है

Next Post

महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 10 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन 

Mon Jul 7 , 2025
भोपाल। मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में, महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए तिथि में वृद्धि की है. उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर स्तर में ऑनलाइन प्रवेश अंतर्गत सीएलसी चरण के लिए अद्यतन समय सारणी जारी की गई है. […]

You May Like