महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 10 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन 

भोपाल। मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में, महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए तिथि में वृद्धि की है. उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर स्तर में ऑनलाइन प्रवेश अंतर्गत सीएलसी चरण के लिए अद्यतन समय सारणी जारी की गई है.

जारी समय सारणी के अनुसार, सत्र में स्नातकोत्तर कक्षाओं में मेजर माइनर विषयों में एवं मेजर एवं माइनर विषय के अतिरिक्त अन्य विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी, 7 से 10 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे. पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 7 से 11 जुलाई तक होगा. मेजर माइनर के अलावा अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को साक्षात्कार के दिनांक, स्थान एवं समय की सूचना 14 जुलाई को दी जाएगी. मेजर माइनर के अलावा अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के साक्षात्कार एवं पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि 16 से 17 जुलाई तक होगी.

Next Post

15 वर्षीय स्कूली छात्र की कुंड में डूबने से मौत 

Mon Jul 7 , 2025
महू। महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के केकरिया डाबी गांव में एक स्कूली छात्र पानी में डूब गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई है। छात्र की तलाश में जुटी, दोपहर बाद गोताखोरो की मदद से शव को बरामद किया गया। पुलिस […]

You May Like