आकाशीय बिजली गिरी, दो बहनों की मौत 

सिंगरौली। पुलिस चौकी क्षेत्र निवास के महुआंगांव में आज दोपहर करीब 1:30 बजे आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

निवास पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के अनुसार आज दिन मंगलवार की दोपहर के वक्त हल्की आंधी आई। इस दौरान ग्राम महुआंगांव के पूनम साहू पिता रतिलाल साहू उम्र 16 वर्ष ने अपने चचेरी बहन अंशिका साहू उर्फ ऊशा साहू पिता महेश कुमार साहू ग्राम सेंदुरा पुलिस चौकी मड़वास आम के पड़े के नीचे आम फल बिनने पहुंच गई। इसी दौरान बूंदाबांदी के साथ चमक गरज शुरू हुआ और आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस हादसे में पूनम एवं अंशिका ने दम तोड़ दी। अंशिका अपने नैनिहाल आई थी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Next Post

लाचार गायों के संरक्षण की व्यवस्था बने, ज्ञापन सौंपा

Tue Jun 17 , 2025
गुना। गौ सेवा संकल्प महाअभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को शहर की सड़कों पर लाचार, बीमार व असहाय अवस्था में घूम रही गौ माताओं की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें वर्षा ऋतु से पूर्व […]

You May Like