
बैतूल। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया गया। वूमेन इन साइंस, कैटालाइजिंग विकसित भारत थीम पर केंद्रित इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएँ हुईं।
प्राचार्य श्रीमती नीतू जायसवाल माहौरे ने शिक्षा में माताओं की भूमिका को सराहा, वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती जा पिल्लई ने नवाचार को समाज कल्याण से जोड़ने पर जोर दिया। प्रशांत पिल्लई ने छात्राओं को संचार एवं पेशेवर कौशल विकसित करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा एंथोनी ने अंतरिक्ष से समुद्र तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया। समारोह में विनीत सरकार, मुस्कान वर्मा और कनिष्का गुप्ता जैसे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 103 विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता की, जिसका संचालन प्रो. प्रशांत भूसुमकर एवं आभार प्रदर्शन डॉ. शीतल चौधरी ने किया।
