मॉस्को, 19 अक्टूबर (वार्ता) मिस्र गाजा पट्टी में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य दल का नेतृत्व कर सकता है और इसमें अजरबैजान, इंडोनेशिया और तुर्की भी अपना योगदान दे सकते हैं।
द गार्जियन अखबार ने सूत्रों के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका और यूरोपीय देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल को गाजा पट्टी में सुरक्षा की निगरानी के लिए व्यापक अधिकार दिए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका इस बात पर जोर दिया है कि इस दल के पास संयुक्त राष्ट्र का जनादेश है, लेकिन यह पूरी तरह से संयुक्त राष्ट्र शांति सेना नहीं है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह सिसी, कतरी अमीर तमीम बिन हमद अल थानी और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने सोमवार को गाजा युद्धविराम पर एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये थे।
इज़रायल ने गाजा से 1,718 फ़िलिस्तीनी बंदियों और इज़रायली जेलों में बंद 250 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल की सीमा में घुसकर और गाजा पट्टी से रॉकेट के जरिये हमला था। इस हमले में करीब 1200 लोग मारे गये थे। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजयरालय ने जवाब में कार्रवाई में गाजा पट्टी में हमास के लिए हमला शुरू किया था।
