वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग

नयी दिल्ली 03 फ़रवरी (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वादे करके मुकर जाना और फिर उन वादों को भूल कर नए वादे करना इनकी फ़ितरत बन चुकी है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार थम गया।

श्री ठाकुर ने सोमवार करावल नगर, मुस्तफाबाद और पीतमपुरा में रोड शो तथा जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “दिल्ली को भरोसा सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है और इस बार भाजपा सरकार बनने के साथ हम अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करके दिखाएंगे।”

उन्होंने कहा, “श्री अरविंद केजीवाल और कांग्रेस ने दिल्ली से झूठे वादों की झड़ी लगा दी है। वादे करके मुकर जाना और फिर उन वादों को भूल कर नए वादे करना इनकी फ़ितरत में है। इसीलिए देश और दिल्ली को भरोसा सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार आएगी और दिल्ली की जनता से किए सारे वादे पूरे करके दिखाएगी।”

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल को ग़रीबों की कभी फ़िक्र नहीं रही, तभी तो 50 हज़ार मकान बन कर तैयार खड़े थे, लेकिन इन्होंने उनका वितरण नहीं किया। मोदी राज में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कहा, “04 करोड़ पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर, 60 करोड लोगों को मुफ्त इलाज और 81 करोड लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम मोदी सरकार ने किया है और उसमें कोई भेदभाव नहीं हुआ है।”

भाजपा नेता ने कहा, “श्री और आप ने जनता से सिर्फ़ झूठ ही बोला है और दिल्ली को लूटा है। श्री केजरीवाल ने दिल्ली को उसके हक़ से वंचित रखा है।” उन्होंने कहा, “दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएँगे। इसके अलावा हम मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता और छह पोषण किट की सहायता उपलब्ध करायेंगे। ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए ऑटो ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही भाजपा उन्हें 10 लाख तक का जीवन बीमा और पांच लाख तक का दुर्घटना बीमा देने के साथ उनके बच्चों को छात्रवृत्ति मुहैया करायेगी। ”

उन्होंने सरकार बनने पर जरूरतमंद छात्रों को सरकारी संस्थानों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त सहायता, आवेदन शुल्क एवं यात्रा की लागत के लिए दो बार की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के साथ साथ अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए पांच रुपये में पौष्टिक भोजन भी देने का काम भाजपा सरकार करेगी।

Next Post

मध्य प्रदेश में हुआ डेनमार्क के कुल रेलवे नेटवर्क से अधिक विस्तार

Mon Feb 3 , 2025
– इस साल भी जारी रहेगी रेलवे के विकास की रफ्तार नई दिल्ली – मध्य प्रदेश में पिछले साल डेनमार्क जैसे विकसित देश में कुल रेलवे नेटवर्क से भी अधिक रेल नेटवर्क का विस्तार हुआ है। इस साल भी राज्य में रेलवे की छुक-छुक से कुछ ऐसा ही होने वाला […]

You May Like