जिनिंग कर्मचारी से बाईक सवार बदमाशों ने कि 15 लाख रुपए की लूट

दिनदहाड़े हुई वारदात से फैली सनसनी

 

खरगोन। कोतवाली क्षेत्र के डाबरिया रोड़ पर गुरुवार दोपहर एक जिनिंग कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े मारपीट कर 15 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों के हमले में कर्मचारी के सिर में गंभीर चोंटे आई, जिसे लहुलुहान हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में उपचाररत कर्मचारी प्रकाश सालगराम महाजन ने बताया कि वह बालाजी नगर कॉलोनी निवासी होकर रुचि कॉटन (केडी जिनिंग) में कार्यरत है। गुरुवार को रोज की भांति बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपए निकालने पहुंचा था। जब रुपए लेकर जिनिंग पहुंच रहा था, तो जिनिंग के कुछ ही दूरी पहले दो बाईक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और बिना कुछ कहे सिर पर लट्ठ से वारकर दिया और रुपयों से भरा बेग लेकर फरार हो गया।

जिनिंग संचालक प्रकाशचंद्र हीरालाल महाजन ने बताया कि प्रकाश को 30 लाख रुपए का चेक दिया था। बैंक से प्रकाश को 15 लाख रुपए दिए गए और बाकी 15 लाख शाम 4 बजे देने का कहा था। जब प्रकाश रुपए लेकर आ रहा था, इसी दौरान वह लूट का शिकार हो गया। गनिमत रही कर्मचारी को ज्यादा चोंट नही आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु की है।

…………..

Next Post

शाह ने अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया

Thu Jan 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया। श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले के तहत 200 से भी अधिक सेवा करने वाली संस्थाओं को एक मंच […]

You May Like