किसानों से अभद्रता पर पुलिसकर्मी लाइन अटैच

सतना: खाद के लिए लाइन में लगे किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले पुलिस कर्मी को लाइन अटैच कर दिया गया। पुलिसकर्मी संदीप पाण्डेय के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा यह कार्रवाई की गई।सेवा सहकारी समिति मर्यादित नागौद के खाद वितरण केंद्र पर एक पुलिस आरक्षक ने किसानों से दुर्व्यवहार किया।

गुरुवार को खाद वितरण केंद्र पर लाइन में खड़े किसानों से आरक्षक संदीप पांडेय ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में नागौद थाने में पदस्थ आरक्षक संदीप पांडेय कतार व्यवस्थित कराने के दौरान किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई की।

उन्होंने आरक्षक संदीप पांडेय को पुलिस लाइन अटैच कर दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को हुई घटना से संबंधित वीडियो वायरल होने पर कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाने लगी थी। वहीं एसपी श्री गुप्ता द्वारा इस मामले की जान है एसडीओपी नागौद रघु केसरी से कराई गई। मामले की पुष्टि होने पर पुलिसकर्मी को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की गई।

Next Post

तबाह हो जाएगा देश… ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं

Sat Aug 30 , 2025
अमेरिका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने अपने निर्णय में कहा है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ कानूनी प्रावधानों के अनुरूप नहीं हैं। कोर्ट के अनुसार, इनमें से कई टैरिफ… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ा है। अमेरिका की एक संघीय अपीलीय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।