
सीधी। बहरी थानांतर्गत करौंदी गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि सोनू साहू अपने पति रामकुमार साहू और दो बेटियों के साथ रहती थी। बेटियों ने घर का दरवाजा खोला, तो अपनी मां का शव फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को बताया। पति रामकुमार साहू ने बताया कि रात में उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी और वह ठीक थी। शनिवार सुबह उसे मौत की खबर मिली। वह दोपहर 12 बजे करौंदी पहुंचा। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है। बहरी थाना पुलिस और मजिस्ट्रेट ने घटनास्थल का जायजा लिया। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला की मौत का कारण अभी साफ नहीं है। थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
