सिवनी सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में डीजीपी की छह अपीलें खारिज, प्रत्येक पर दस हजार की कॉस्ट मुआवजा राशि भी बढ़ाई

जबलपुर । मप्र हाईकोर्ट ने सिवनी में पुलिस बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि नागरिक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार है। पुलिस यह तय नहीं कर सकती कि कोई व्यक्ति कहां उपचार कराए। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार की उस दलील को हास्यास्पद बताया, जिसमें पीडि़तों के नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराने पर सवाल उठाए गए थे। कोर्ट ने डीजीपी की ओर से दायर सभी छह अपीलें खारिज करते हुए प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। क्या है मामला

मामला पांच अप्रैल 2024 का है। जहा मंडला निवासी एक परिवार नागपुर से उपचार कराकर कार से लौट रहा था। रात करीब 1:15 बजे केवलारी के पास पुलिस बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चालक काजू महोबिया सहित निखलेश जसवानी और कन्हैया जसवानी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि घायलों ने नागपुर के बड़े अस्पतालों में उपचार कराकर भारी-भरकम मेडिकल बिल बनवाए, जबकि मंडला जिला अस्पताल में भी इलाज संभव था। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि मरीज कहां उपचार कराएगा, यह पुलिस कैसे तय कर सकती है।

पीडि़तों की गलती प्रमाणित करने में विफल सरकार

सरकार मेडिकल बिलों को फर्जी साबित करने या दुर्घटना के लिए पीडि़तों की गलती प्रमाणित करने में भी विफल रही। मंडला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने मृतकों के स्वजनों को 48.26 लाख और चालक के परिवार को 18.19 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने इसे बढ़ाकर क्रमश: 60.32 लाख और 23.45 लाख रुपये कर दिया।

.....

Next Post

सीबीआई बड़ी कार्रवाई, दमोह प्रधान डाकघर का उप मंडलीय निरीक्षक 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue Nov 24 , 2026
दमोह। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने मंगलवा को दमोह प्रधान डाकघर में पदस्थ उप मंडलीय निरीक्षक विनय शंकर अग्रवाल को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। […]

You May Like