पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोपाल देहात में गरिमामय झंडा वंदन, DIG राजेश सिंह चंदेल ने फहराया तिरंगा

भोपाल: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात में झंडा वंदन समारोह का आयोजन गरिमामय एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज, राजेश सिंह चंदेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडा वंदन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, भोपाल देहात रामशरण प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ तथा सलामी दी गई।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, इटखेड़ी मंजू चौहान, एसडीओपी, मुख्यालय अंतिमा समाधिया, रक्षित निरीक्षक श्याम किशोर झरवड़े सहित पुलिस एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा। सूबेदार नरेंद्र त्रिपाठी द्वारा सलामी दिलाई गई।

इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज एवं पुलिस अधीक्षक, भोपाल देहात की ओर से समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं क्षेत्र के ग्रामीणजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा संविधान में निहित मूल्यों का पालन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया गया।

Next Post

गांधीनगर में तेज रफ्तार कार पलटी, नागदा के युवक की मौत

Mon Jan 26 , 2026
इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमआर कॉलोनी में एक कार बेकाबू होकर पलट गई, हादसे में नागदा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार […]

You May Like

Play sound