सूने घर का ताला तोड़ आभूषण कपड़े चुराए

सतना : कोलगवां थाना क्षेत्र  अंतर्गत शहर के भरहुत नगर क्षेत्र की अमृत कालोनी में अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र आलमारी में रखे आभूषण और कपड़े पार कर दिए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बारी कला हल्का में बतौर पटवारी पदस्थ रामशिरामणि डोहर का घर शहर के भरहुत नगर क्षेत्र के पीछे स्थित अमृत कालोनी में है.

अवकाश होने के कारण रामशिरोमणि अपनी पत्नी के साथ अपने गृह ग्राम मोहनयिा कोटर चले गए थे. सूने घर का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. रविवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो मामले की सूचना रामशिरोमणि को दी. घटना की सूचना मिलने पर जब रामशिरोमणि की बेटी घर पहुंची तो देखा कि घर के दोनों गेट के ताले टूटे हुए हैं. अंदर पहुंचने पर एक ओर जहां आलमारी खुली हुई थी. वहीं दूसरी ओर सारा सामान जहां तहां बिखरा मिला. वहीं आलमारी में रखे सोने-चांदी आभूषण और कीमती कपड़े नदारद मिले. जिसे देखते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
 पहले से थी नजर
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ की. जिसके जरिए यह जानकारी सामने आई कि कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा घर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी. जिसे देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीकों से चोरों की जानकारी जुटाने का प्रयास शुरु कर दिया.

Next Post

चुनाव आयोग आज घोषित करेगा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 अक्टूबर(वार्ता) बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार शाम को की जायेगी। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने इन कार्यक्रमों की घोषणा के लिए राजधानी में शाम बजे एक विशेष संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि इस संवाददाता सम्मेलन में आयोग बिहार विधानसभा […]

You May Like