वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन 2026 आज, सीएम डॉ यादव होंगे शामिल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वाराणसी में आयोजित MP-UP सहयोग सम्मेलन 2026 में सहभागिता करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सम्मेलन मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसमें दोनों राज्यों की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) और जीआई टैग उत्पादों पर विशेष फोकस रहेगा।
इसके साथ ही कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश के अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की जाएगी। सम्मेलन को दोनों राज्यों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक समन्वय को नई दिशा देने वाला अहम मंच माना जा रहा है।

Next Post

शिक्षकों की आवाज बनकर उभरे पटेल-चौहान

Tue Mar 31 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास अंचल के 2 सांसद इन दिनों नौकरी के संकट से जूझ रहे शिक्षकों की आवाज बनकर उभरे हैं. इन शिक्षकों में तो कई ऐसे हैं जिसका सेवा काल करीब ढाई दशक हो चुका है. इतने अनुभव के बाद भी उन पर अब सेवा बरकरारी […]

You May Like