बड़ी खेरमाई मंदिर में नौ दिनों तक होगी विशेष पूजा-अर्चना

जबलपुर: शारदेय नवरात्र के पहले दिन से ही गुप्त शक्तिपीठ मां बड़ी खेरमाई मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन-पूजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सहजता से मां के दर्शन कर सकें।

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र मेले के दौरान प्रतिदिन मातारानी की नियमित आरती और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां को जल अर्पित करने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नौ दिनों तक मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे और भक्तों को मां भगवती के दर्शन-पूजन का अवसर मिलेगा।

Next Post

दर्दनाक सड़क हादसा : रन्नौद - माडा घाटी पर पलटी बस, कई सवारी घायल

Sun Oct 11 , 2026
शिवपुरी: रन्नौद – शिवपुरी मार्ग पर माडा घाटी पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। शिवपुरी से रन्नौद आ रही रघुवंशी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने बस […]

You May Like

Play sound