नारकोटिक्स विंग का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार

2 करोड़ से अधिक कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सरपंच फरार
इंदौर: प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मिथाइलेंडायोक्सी मेथामफेटामाइन) जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके साथ ही एमडी निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक महेशचंद जैन ने बताया कि रात को विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर नारकोटिक्स प्रकोष्ठ, नीमच की टीम ने फोरलेन बायपास रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान होंडा शाइन मोटरसाइकिल (नंबर एमपी 14 एक्सएक्स 5470 से जा रहे दो व्यक्तियों बालूसिंह (पिता मांगूसिंह पंवार, उम्र 46 वर्ष, निवासी सुवासरा) और कमलेश (पिता नंदलाल प्रजापत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ढाबला देवल) को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 800 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसकी कीमत 1.60 करोड़ रुपये आंकी गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा, थाना गरोठ के पूर्व सरपंच दिनेश मोहेल (पिता दाणी सिंह मोहेल) लंबे समय से अपने घर में ही एमडी ड्रग्स बना रहा था और उसे अवैध रूप से बेच रहा था। जब पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो वह मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर के पास बनी पानी की हौद में एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और 60 लाख रुपये मूल्य की तैयार ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 8/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी दिनेश मोहेल की तलाश जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विंग द्वारा आरोपियों के कब्जे से जब्त की गई सामग्री इस प्रकार है, एमडी ड्रग्स: 1 किलो 100 ग्राम (कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपये) वाहन: होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत 1 लाख रुपये) ड्रग निर्माण उपकरण मोबाइल फोन: 2 मोबाइल (कीमत 20 हजार रुपये) गिरफ्तार आरोपी: बालूसिंह पिता मांगूसिंह पंवार, उम्र 46 वर्ष, निवासी सुवासरा, जिला मंदसौर। कमलेश पिता नंदलाल प्रजापत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम ढाबला देवल, जिला मंदसौर। फरार आरोपी: 3. दिनेश पिता दाणी सिंह मोहेल, पूर्व सरपंच, निवासी ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा, तहसील व थाना गरोठ, जिला मंदसौर

Next Post

सतना की बेटी ने देहरादून में फिर जीता गोल्ड

Sun Feb 2 , 2025
सतना: जिले के रामपुर बघेलान वार्ड क्रमांक 2 निवासी एएसआई बिनोद त्रिपाठी की बेटी गीतांजलि ने देहरादून में 38 वें नेशनल गेम्स 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित था जिसमे बुशु स्पर्धा में 56kg में गोल्ड मेडल जीत कर विन्ध्य का नाम रोशन किया है बता दे कि […]

You May Like

मनोरंजन