दुर्गा मंदिर में चोरी

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के दुर्गा मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए सोने-चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री और साउंड बॉक्स पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक न्यू शोभापुर ओवरब्रिज निवासी मुकेश शर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के दुर्गा मंदिर में पुजारी है वे बीती रात मंदिर का दरवाजा बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट पर ताला लगाने वाला कुंडा टूटा हुआ था और गेट खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा मिला। अलमारी में रखी माता जी की सोने की एक मंगलसूत्र, चांदी के दो छोटे छत्र, पीतल के तीन दीपक, पूजा के बर्तन और मंदिर में रखे दो साउंड बॉक्स गायब थे। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

Next Post

बेकाबूू ई रिक्शा पलटा, तीन घायल

Sat Sep 19 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बरौदा चौराहे कोहना कोहनी रोड के पास बेकाबू ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मोहित ठाकुर 35 वर्ष निवासी शिल्पीनगर भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बरौदा चौराहे कोहना कोहनी रोड के पास ई रिक्शा […]

You May Like