24 बसों से वसूला 15,600 का जुर्माना

जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती लगातार जारी है। यह कार्यवाही सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और मोटरयान अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये की जारी है। यह अभियान बीते सोमवार से 2 सप्ताह तक चलने वाला है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी करने वाली बसों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 24 चालान काटे गए और ₹15,600 का राजस्व वसूला गया।
इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई
आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार यात्री ओवरलोडिंग के 4 मामले, जिसमें 5,600 रुपए का जुर्माना, बिना प्राथमिक उपचार बॉक्स के 4 बसों पर चालान कर 2,000 रुपए, बिना प्राथमिक अग्निशमन यंत्र के 5 बसें पकड़ी गईं, जिनसे 2,500 रुपए, वीएलटीडी/पैनिक बटन नहीं होने पर 3 बसों पर कार्रवाई कर 1,500 रुपए एचएसआरपी नंबर प्लेट के बिना चल रही 3 बसों से 1,500 रुपए और ड्राइवर यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर 5 चालान कर 2,500 रुपए का दंड लगाया गया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 29 सितम्बर 2025

Mon Sep 29 , 2025
पंचांग 29 सितम्बर 2025:- रा.मि. 07 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल सप्तमीं चन्द्रवासरे दिन 12/26, मूल नक्षत्रे रात 3/33, सौभाग्य योगे रात 11/36, वणिज करणे सू.उ. 6/4, सू.अ. 5/56, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: सोमवार 29 सितम्बर 2025 वर्ष […]

You May Like