जेनेवा, 8 अगस्त (वार्ता) लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण की ओपनिंग नाइट पर सिनेमा के दिग्गज डेविड लिंच को भावुक और दिल छू लेने वाली श्रद्धांजली और विदाई दी गई। यह विशेष पल लिंच के शिष्य डुवेन डनहम की और से पेश किया गया, जिन्होंने संपादक और निर्देशक के तौर पर उनका साथ काम किया है।
हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक लोकार्नो 2025 की ओपनिंग फिल्म शुरु होने से पहले आर्टिस्टिक डायरेक्टर फियोना ए. नज़्ज़ारो ने एक चौंकाने वाली श्रद्धांजलि की तैयारी की। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि यह श्रद्धांजलि उस क्रिएटिव शख्सियत को समर्पित है, जिसने सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी।
नज़्ज़ारो ने आगे कहा, “सौंदर्य, सपने और कला में उनका योगदान कभी भुला नहीं जाएगा और आज रात, हम इस अद्भुत लघु फिल्म ‘एन अनफिनिश्ड रूम’ के साथ जश्न मनाएंगे। ”
इस लघु फिल्म में लिंच के बयान थे जिनमें वो अपनी पेंटिंग और फिल्मी कृतियों जैसी चीज़ों पर चर्चा कर रहे थे। साथ ही लिंच की पसंदीदा फिल्मों जैसे ट्वीन पिक्स, ब्लु वेल्वेट और द एलिफेंट मैन और व्हाट डीड जैक डु? के दृश्य भी थे। साथ ही लिंच की पेंटिंग और संगीत बनाते हुए दृश्य भी शामिल थे।
लघु फिल्म का संपादन डनहम द्वारा किया गया, जो लोकार्नो में अपनी फिल्म लीजेंड ऑफ द हैप्पी वर्कर का विश्व प्रीमियर करने के लिए आए हैं।

