मूनी और किंग ने पर्थ स्कॉचर्स को डब्ल्यूबीबीएल के फाइनल में पहुंचाया

नॉर्थ सिडनी 11 दिसंबर (वार्ता) बेथ मूनी (76) और अलाना किंग ( 11 रन और तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर को 11 रनों से हराकर डब्ल्यूबीबीएल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 183 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बेथ मूनी ने (76), केटी मैक (40), पेज स्कोफील्ड ने (14) रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और घरेलू टीम ने एलिसे पेरी, एलिसा हीली और सोफिया डंकले को जल्दी-जल्दी खो दिया, हालांकि एश गार्डनर और अमेलिया केर के बीच 53 रन की साझेदारी से उन्हें कुछ उम्मीद मिली।अमेलिया केर (42), सोफिया डंकले (41), एलिसे पेरी (29) और एश गार्डनर (26) रन बना करन आउट हुयी।

किंग ने पावर सर्ज में शानदार दूसरा ओवर फेंका, जिसमें सिर्फ छह रन दिए और गार्डनर को मिड-ऑफ पर कैच आउट करवाया। किंग ने फिर से खतरनाक मैटलान ब्राउन को आउट किया। अलाना ने 17 रन देकर तीन विकेट लेकर मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। सिक्सर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 172 रन ही बना सकी और मुकाबला 11 रनों से हार गई। पर्थ स्कॉर्चर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा।

Next Post

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आज से शुरु होगी टिकटों की बिक्री

Thu Dec 11 , 2025
दुबई 12 दिसंबर (वार्ता) अगले साल सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के लिए गुरुवार शाम को टिकटों की बिक्री शुरु होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज बताया कि भारतीय समयनुसार शाम 6:45 बजे बिक्री शुरू होगी। टिकट बिक्री के पहले चरण […]

You May Like