38वें राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी की साक्षी जौहरी ने जीता कांस्य

लखनऊ, (वार्ता) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशू में उत्तर प्रदेश के लिए साक्षी जौहरी ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीता। वहीं सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने फाइनल में जगह बनाते हुए उत्तर प्रदेश के लिए पदक पक्के किए।

देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धा में ताउलू वर्ग के अंतर्गत मेरठ की साक्षी जौहरी ने ताइची में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश ने इन खेलों में अब तक 1 रजत व दो कांस्य सहित तीन पदक जीत लिए है।

आज वुशू की स्पर्धा में सांडा में पुरुष 70 किग्रा भार वर्ग में सूरज यादव ने जम्मू कश्मीर को हराकर एवं 90 किग्रा भार में अभिषेक तंवर ने हरियाणा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सांडा में महिला वर्ग में 60 किग्रा भार वर्ग में में प्रेरणा ने राजस्थान को एवं 70 किग्रा भार वर्ग में श्रुति सरवैया ने हिमाचल प्रदेश को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़ ने बताया कि फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ी शनिवार को फाइनल में चुनौती पेश करेंगे।

 

Next Post

राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुये रोमांचक मुकाबले

Sat Feb 1 , 2025
उदयपुर (वार्ता) निदेशालय बीकानेर, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के निर्देशन में उदयपुर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई द्वारा आयोजित विद्यालयी 19 वर्ष छात्रा की 68वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला खेले गये। उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शारीरिक […]

You May Like